फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘सरकार 4’ में नजर आएंगे अमिताभ और अभिषेक बच्चन? निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 15 Mar 2026 12:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkar 4: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म ‘सरकार 4’ की कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
सरकार 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वो इस पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। अब उन्होंने इसकी कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

फिल्म की कास्ट पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि सरकार 4 की स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस फिल्म की शूटिंग इस साल के बीच में करूंगा।

जब निर्देशक से फिल्म की कास्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्होंने फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि वो इस फिल्म को एक साल में ही खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद वो ‘सिंडिकेट’ मूवी पर काम करना चाहते हैं, जिसका ऐलान उन्होंने पहले किया था। 

विज्ञापन

‘सरकार’ फ्रेंचाइजी  के बारे में 
‘सरकार’ सीरीज की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे, जिन्होंने इस फिल्म में अमिताभ के बेटे ‘शंकर’ के किरदार निभाया था। 

इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘सरकार राज’ 2008 में रिलीज हुई, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका में थीं। फिर 2017 में ‘सरकार 3’ आई, जिसमें अमिताभ और अभिषेक के अलावा यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। अब ‘सरकार 4’ की घोषणा के बाद फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें