फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में वापसी करेंगे रामगोपाल वर्मा, कोरोना वायरस बना नया विलेन

Sun, 08 Mar 2020 12:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Ram Gopal Verma and Pooja Bhalekar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

भारतीय दर्शकों को थ्रिलर, हॉरर और सेक्स का डोज देने वाले निर्देशक रामगोपाल वर्मा अब एक मार्शल आर्ट पर आधारित फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'एंटर द गर्ल ड्रैगन' है, जिसमें राम गोपाल वर्मा एक नए चेहरे पूजा भालेकर को दर्शकों से परिचित कराएंगे।

विज्ञापन

 

राम गोपाल वर्मा हिंदी सिनेमा में सात साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनका मानना है कि उनकी यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्मों का मुकाबला करेगी।ट्रेलर में देखा गया है कि पूजा भालेकर मार्शल आर्ट में बेहतरीन एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। एक्शन में और ज्यादा गंभीरता और सजीवता लाने के लिए इन दृश्यों को ब्रूस ली के स्कूल के एक छात्र ने कोरियोग्राफ किया है। 
 

रामगोपाल ने ब्रूस ली के होमटाउन फौजन सिटी से कई मार्शल आर्ट के ज्ञाताओं को अपनी इस फिल्म में जगह दी है। वह इस फिल्म को भारत की पहली मार्शल आर्ट फिल्म के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं।दुर्भाग्य से इस समय चीन में कोरोना वायरस का कहर वहां के नागरिकों पर बरस रहा है। आरजीवी की फिल्म के लिए यह वायरस एक विलेन के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन

 

रामगोपाल वर्मा को अपनी इस फिल्म को आगे बढ़ाने में अभी वक्त लग रहा है, क्योंकि इस फिल्म के सह निर्माता चीन के ही हैं। और उनके बिना इस फिल्म को आगे बढ़ाना नामुमकिन है। सूत्रों ने बताया है कि राम गोपाल वर्मा इस फिल्म को हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी का रास्ता मानते हैं। बता दें कि हिंदी सिनेमा में आरजीबी के निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म 'सरकार 3' थी, जिसके मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।

विज्ञापन


शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा बड़ा बयान, बोलीं- 'ये प्यार है एक तरफा'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें