फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर दिखेगी पूरे 100 अपराध करने वाले शातिर की कहानी

Wed, 24 Aug 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड और अपराधियों के लिए रामगोपाल वर्मा का प्यार सभी को पता है। इन पर फिल्में बनाना उन्हें बहुत पसंद है। डाकू वीरप्पन के बाद रामू ने हाल में साउथ के अंडरवर्ड्ल सिंडिकेट मुथप्पा राय पर फिल्म राय बनाने की घोषणा की थी। जिसमें विवेक ओबेराय रहेंगे। रामू ने ट्विटर पर एक और शातिर अपराधी मोहम्मद नईमुद्दीन की जिंदगी पर तीन हिस्सों में फिल्म बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


रामू ने ट्विटर पर लिखा कि रक्त चरित दो भाग में थी। नईमुद्दीन की कहानी तीन खंडों में रहेगी। उन्होंने कहा कि सूत्रों से उन्हें इस व्यक्ति के बारे में इतनी जानकारी मिली है कि वह सिर्फ एक फिल्म में नहीं दिखाई जा सकती। मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम तेलंगाना में अपने अपराधों के लिए कुख्यात रहा है। नक्सली गतिविधियों समेत उसके विरुद्ध 100 आपराधिक मामले दर्ज थे।

आठ अगस्त, 2016 को उसे पुलिस ऑपरेशन में मार गिराया गया था। नईम पर जब तक फिल्म लिखी जाएगी तब तक रामू अमिताभ बच्चन को लेकर  सरकार-3 की शूटिंग करेंगे।
Am going to make a 3 part film on the Nayeem story ..Rakthacharitra had only two parts..Nayeem will have 3 parts— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 23, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें