फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थी वह लड़की जिस पर आपका दिल आया?

विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी पहली चाहत कौन लड़की है यह बात आप चाहें तो शेयर कर सकते हैं। दरअसल एक फिल्म के प्रमोशन के लिए राम गोपाल ने यह क्विज शुरू किया है।
विज्ञापन


'सावित्री' के पोस्टर को लेकर विवादों में घिरे निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने फिल्म प्रमोशन के लिए नया हथकंडा अपनाया है। वर्मा ने अब एक कॉन्टेस्ट का सहारा लिया है।

इस प्रतियोगिता में रामू लोगों से पूछ रहे हैं कि उनकी सावित्री कौन है? सावित्री मतलब जिससे लोगों को पहली बार प्यार हुआ हो। वह प्यार किसे से भी हो सकता है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता को बताते हुए रामू ने खुद अपनी सावित्री का खुलासा किया है। रामू ने खुलाया किया, स्कूल के दिनों में वह अपनी टीचर "सरस्वती" के लिए क्रेजी थे। सरस्वती ही मेरी सावित्री है।

विज्ञापन

विवादों में आ गई है फिल्म

राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म रिलीज से पहले इसलिए विवादों में आ गई थी क्योंकि  इस फिल्म के पोस्टर में एक बच्चे को एक महिला के खास अंगों को घूरते हुए दिखाया गया था।

इसी को लेकर स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एससीपीसीआर) ने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ बाल अधिकारों के उल्लंघन का केस दर्ज करवाया है और नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है।

रामू इससे पहले यह कहकर विवादों से घिर गए थे कि हर टीनेजर की अपनी सावित्री होती है। वह उसकी टीचर, पड़ोसन या फिर बहन की सहेली हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें