फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म का हिस्सा रहे हैं राजपाल, रामू ने बताया कि कैसे दिया था जंगल में विलन का रोल?

Wed, 18 Feb 2026 08:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Gopal Varma Exclusive Interview: हाल ही में निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अमर उजाला से अपने करियर और फिल्मों को लेकर लंबी बातचीत की। इस बातचीत में राजपाल यादव के अभिनय और अपनी कई फिल्मों में उन्हें क्यों लिया, इस बात का जिक्र किया। 
विज्ञापन
राजपाल यादव, निर्देशक रामगोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों अभिनेता राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस के कारण जेल में रहे। कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट दिया। इसी बीच रामगोपाल वर्मा ने भी अमर उजाला डिजिटल से की गई खास बातचीत में राजपाल यादव को लेकर बात की। कॉमेडी रोल के लिए चर्चित राजपाल को शुरुआती दौर में रामगोपाल वर्मा ने हॉरर से लेकर नेगेटिव रोल तक में अभिनय करने का मौका दिया। राम गोपाल वर्मा ने क्या देखकर राजपाल यादव को चांस दिया? 

राजपाल यादव को कहां देखा था? 

विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा ने बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को देने के साथ कई उम्दा कलाकार भी दिए हैं। इस लिस्ट में राजपाल यादव भी शामिल हैं। रामगोपाल वर्मा ने बताया कि राजपाल यादव ने 1999 में उनकी फिल्म 'शूल' में एक छोटा सा रोल किया था। उसी फिल्म से पहली बार राजपाल ने कैमरे को फैस किया था। फिल्म में वो एक कुली के रोल में थे। इस फिल्म में रामू ने उनका काम देखा था। वह जान गए थे कि राजपाल यादव की एक्टिंग दमदार है। साथ ही वह कड़ी मेहनत करने वाले कलाकार हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: जेल से बाहर आए राजपाल यादव, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा 

रामू की कई फिल्मों दिखे राजपाल यादव
राजपाल यादव, रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘शूल’ के अलावा ‘जंगल’ का भी हिस्सा बने। रामू के पास राजपाल के लिए हर फिल्म में एक खास रोल होता था। 2002 में आई 'कंपनी' में राजपाल में जोसेफ का रोल किया था। उसके बाद 'डरना जरूरी है' में प्रभाकर पंडित नाम का नेगेटिव रोल किया। 2007 में आई राम गोपाल वर्मा की 'आग' में भी रंभा के भाई का किरदार राजपाल ने निभाया। इसी तरह राजपाल यादव राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

जेल से बाहर आ चुके हैं राजपाल यादव 
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था। अब उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अभिनेता ने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें