फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर की सफलता से डरे…’, ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा, बोले- FWICE पर बैन लगाएं

Sat, 30 May 2026 09:43 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Gopal Varma Support of Ranveer Singh: इस वक्त बॉलीवुड में ‘डॉन 3’ का विवाद चर्चा में हैं। फिल्म छोड़ने के कारण FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इस बैन पर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा आग-बबूला हो गए हैं। रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरते हुए उन्होंने FWICE को खरी-खोटी सुनाई है। 
 
विज्ञापन
निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह को किया सपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई तो बॉलीवुड में अधिकतर लोगों ने इस फिल्म को लेकर चुप्पी साधे रखी। लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया। ‘धुरंधर 2’ तो 1000 करोड़ से अधिक कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई। इस दौरान रामगोपाल वर्मा ही अकेले ऐसे डायरेक्टर थे, जो रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज की तारीफ करते रहे। 

विज्ञापन

अब निर्देशक फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ छाेड़ने के कारण रणवीर सिंह पर बैन लग गया है तो भी रामगोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतर आए। साथ ही कई लोगों को आइना भी दिखा रहे हैं। 

ट्वीट करके कई लोगों को रामगोपाल वर्मा ने सुनाई खरी-खोटी 
शुक्रवार देर रात रामगोपाल वर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘FWICE पर बैन लगाओ, न कि रणवीर सिंह पर। यह तथाकथित “बैन” या गांधीजी के अंदाज में कहें तो असहयोग, FWICE के लिए एक बहुत बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा। इससे इंडस्ट्री या मजदूरों की सुरक्षा नहीं होगी, जैसा कि वे दावा कर रहे हैं। यह तो बस एक बेहद पुराने जमाने की यूनियन द्वारा अपनी ताकत दिखाने का दिखावा है, जो अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए बेताब है।’ 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर' की सफलता से जोड़ा बैन मामला
अपनी पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ फिल्म से भी इस बैन मामले को जोड़ते हैं। वह ट्वीट में लिखते हैं, ‘FWICE न तो कोई कानूनी अदालत है और न ही सरकार की बनाई कोई रेगुलेटरी कमेटी। इसे ज्यादा से ज्यादा एक कंगारू कोर्ट  कहा जा सकता है, जो न्याय देने का दिखावा करती है, लेकिन असल में वह पहले से मौजूद कानूनी नियमों, उचित प्रक्रिया और निष्पक्षता की पूरी तरह अनदेखी करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका फैसला अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों का एक ग्रुप निजी तौर पर कर लेता है। इस ग्रुप में वे एक्टर्स भी शामिल होते हैं जो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता से बुरी तरह डरे हुए हैं।’ 
आगे भी पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ने FWICE को लेकर कई सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया यूजर्स को भी डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की कही बातें सही लगीं। 

बड़े एक्टर्स ही थिएटर में टिकट बिकवाते हैं
आगे पोस्ट में रामगोपाल वर्मा लिखते हैं, ‘रणवीर सिंह जैसे स्टार ही थिएटर में टिकट बिकवाते हैं, न कि FWICE। रणवीर जैसे एक्टर्स ही लाखों मजदूरों के लिए रोजगार पैदा करते हैं। इन स्टार्स की वजह से ही यह इंडस्ट्री चल रही है और FWICE जैसी संस्था भी मौजूद है। इसलिए मेरी यह बिन मांगी सलाह है कि आइए हम दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में अपनी नाक न अड़ाएं।’


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें