आदित्य धर- रणवीर सिहं- प्रतीक गांधी- यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रामगोपाल वर्मा के साथ काम करना चाहते थे आदित्य धर
रामगोपाल वर्मा द्वारा की गई इस तारीफ का आदित्य धर ने भी उतने ही आदर से जवाब दिया है। रामू के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आदित्य धर ने उन्हें अपना पसंदीदा निर्देशक बताया। आदित्य धर ने अपने ट्वीट में लिखा, अगर यह ट्वीट एक फिल्म होती, तो मैं इसे पहले दिन पहले शो में देखने जाता, आखिरी पंक्ति में खड़ा होता और बदल कर बाहर आता। रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए आदित्य धर ने कहा कि मैं कई साल पहले मुंबई आया था। एक सूटकेस, एक सपना और एक अवास्तविक विश्वास लेकर कि मैं एक दिन राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में काम करूंगा। ऐसा कभी नहीं हुआ। लेकिन कहीं न कहीं अनजाने में मैंने आपके सिनेमा के अंदर काम किया। आपकी फिल्मों ने मुझे फिल्में बनाना नहीं सिखाया, उन्होंने मुझे जोखिम भरी सोच रखना भी सिखाया।
फिल्में बनाने को प्रेरित करने के लिए रामू का जताया आभार
आगे अपने ट्वीट में आदित्य ने लिखा, आपका यह कहना कि धुरंधर एक क्वांटम लीप है, अवास्तविक, भावुक और सच कहूं तो थोड़ा अन्यायपूर्ण लगता है। क्योंकि अब मुझे आगे जो भी करना है, उसे इस ट्वीट के अनुरूप होना होगा। आप मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा को निडर, बेबाक और जीवंत बना दिया। अगर धुरंधर में उस डीएनए का एक अंश भी है, तो यह इसलिए है क्योंकि आपकी फिल्में मेरे दिमाग में चलती रहती थीं, जब मैं इसे लिख और निर्देशित कर रहा था। अगर मैंने दर्शकों को बुद्धिमान समझा है, तो इसका कारण यह है कि आपने पूरी एक पीढ़ी को यह सिखाया है कि सिनेमा को अपनी महत्वाकांक्षा के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। इस उदारता, इस दीवानगी और इस मान्यता के लिए आपका धन्यवाद। मेरे अंदर का प्रशंसक काफी खूश है। मेरे अंदर का फिल्म निर्माता प्रेरित महसूस कर रहा है और वह लड़का जो रामगोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में काम करने के लिए मुंबई आया था, आखिरकार खुद को पहचाना हुआ महसूस कर रहा है।