फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatra: जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को रामू देंगे इस लेस्बियन फिल्म का तोहफा, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी मंजूरी

Fri, 25 Feb 2022 08:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा अब अपनी नई क्राइम ड्राम फिल्म 'डेंजरस: खतरा' लेकर आ रहे हैं। उनकी इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म को आखिरकार सेंसर बोर्ड की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा' - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाली 7 अप्रैल को 60 साल के होने जा रहे निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) भी उसी चलन में शामिल होने जा रहे हैं, जिसके लिए कहते हैं इन दिनों तमाम फिल्मकारों को खूब पैसा मिल रहा है। ये चलन है सिनेमा में समलैंगिक संबंधों की कहानियां दिखाने का और कोशिश है इन रिश्तों को समाज में मान्यता दिलाने को लेकर चल रही पश्चिम की मुहिम को भारत में मजबूत करने की। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) ने राम गोपाल वर्मा की दो युवतियों के समलैंगिक रिश्तों पर बनी अगली फिल्म ’खतरा: डेंजरस’ (Khatra: Dangerous) को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है और अब ये फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार है।

फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अपने जन्मदिन के अगले दिन 25 फरवरी को रिलीज की। यही काम राम गोपाल वर्मा अप्रैल में अपने जन्मदिन के अगले दिन करने जा रहे हैं। 33 साल पहले तेलुगू फिल्म ‘सिवा’ से फिल्म निर्देशन की शुरूआत करने वाले राम गोपाल वर्मा मुंबई छोड़कर गोवा में जा बसे हैं। अपनी फिल्में भी वह वहीं बना रहे हैं। पिछले साल मिक्स मार्शल आर्ट्स पर बनी फिल्म ‘लड़की’ से अपनी पुरानी लय में लौटे वर्मा इस साल फिल्म ’खतरा: डेंजरस’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

 

राम गोपाल वर्मा भी अपनी फिल्म के विषय को लेकर सेंसर के रुख से उत्साहित दिखते हैं। वह कहते हैं, "हमने फिल्म 'खतरा: डेंजरस' को लेकर सेंसर के खास विरोध की उम्मीद की भी नहीं थी। ये दो महिलाओं के बीच एक प्रेम कहानी है। धारा 377 निरस्त होने के बाद अब देश में समलैंगिक संबंधों को गैरकानूनी नहीं माना जाता। फिल्म 'खतरा: डेंजरस' देश में बनी पहली लेस्बियन फिल्म है और इसे ए सर्टिफिकेट मिलने पर मैं काफी खुश हूं।’
विज्ञापन

अपने प्रशंसकों के बीच रामू के नाम से मशहूर राम गोपाल वर्मा के मुताबिक फिल्म 'खतरा: डेंजरस' की कहानी दो औरतों के बीच प्यार और उनके समलैंगिक रिश्तों पर आधारित हैं। जो इस पुरुष प्रधान समाज से असंतुष्ट होकर एक दूसरे की तरफ आकर्षित होती हैं। इस क्राइम थ्रिलर –ड्रामा फिल्म में काफी बोल्ड और इंटिमेट सीन शूट हुए हैं । फिल्म में साउथ फिल्मों की चर्चित हीरोइन अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें