निर्देशक से पूछे गए ये सवाल
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एआर दामोदर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हमने एक प्रश्नावली दी और उनसे पूछा कि तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ किसने की और किसके निर्देश पर यह काम किया गया'? उन्होंने कहा कि राम गोपाल वर्मा से सीएम नायडू, पवन कल्याण और अन्य लोगों का अपमान करने के कारणों के बारे में पूछताछ की गई और यह भी पूछा गया कि क्या उनका उनके साथ पहले कोई विवाद था?
11 बजे शुरू हुई पूछताछ
नवंबर 2024 में मामला शुरू होने के बाद राम गोपाल वर्मा को बुलाने में महीनों की देरी के बारे में पूछे जाने पर एसपी दामोदर ने बताया कि उन्हें आवश्यकता के अनुसार बुलाया जाएगा और उन्हें बुलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्मा से पूछताछ आज सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही।
निर्देशक पर लगा ये आरोप
रोमगोपाल वर्मा पर विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला मद्दीपाडु के रामलिंगम (45) से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। इसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।