फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर किया अपनी नई फिल्म का खुलासा, नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mon, 11 Jun 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लीग से हटकर फिल्म बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'वायरस' है। इस फिल्म के नाम की घोषणा खुद रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट किया- 'मेरी अगली फिल्म का नाम 'वायरस' है और इस फिल्म को 'सरकार' और 'द अटैक ऑफ 26/11' फिल्म के प्रोड्यूसर पराग संघवी प्रोड्यूस कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


पता हो कि रामगोपाल वर्मा की पिछले महीने फिल्म 'ऑफिसर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई एक्शन सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं रामगोपाल वर्मा फिल्म 'वायरस' के अलावा 'गेहर', 'राय' और 'परमाणु' फिल्म की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। आपको बता दें कि बीते अप्रैल को रामगोपाल वर्मा काफी सुर्खियों में थे जब उन्होंने कास्टिंग काउच के मुद्दे को लेकर टॉपलेस हुई साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी का समर्थन किया था। इससे पहले वह पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ वेब फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' के कारण भी चर्चा में रहे थे। उनकी इस फिल्म का देश के कई राज्यों में विरोध हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें