फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: शूर्पणखा के किरदार की कैसे हुई शूटिंग? रकुल प्रीत सिंह ने दिखाई झलक; मेकअप टीम से कही ये बात

Fri, 06 Nov 2026 03:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाया है।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने किरदार की कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक नोट लिखा है।
  • अभिनेत्री का कहना है कि यह सफर उनके बहुत खास है।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म 'रामायण' की कामयाबी को लेकर खुश हैं। उन्होंने फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाया है। शूर्पणखा रावण की बहन है। फिल्म की रिलीज के एक दिन के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने किरदार की कई तस्वीरें शेयर की हैं और फिल्म के बारे में एक लंबा नोट लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

रकुल की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वह शूर्पणखा के किरदार में नजर आ रही हैं। उन्होंने शूटिंग करते हुए, वॉयस ओवर करते हुए और मेकअप कराते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
अपना अनुभव साझा करना चाहती थीं रकुल
तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा 'रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने के अपने अनुभव को साझा करने का मुझे बेसब्री से इंतजार था। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास सफर रहा है। रोज-रोज आपको ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलता, जो पीढ़ियों से हमारे जीवन और संस्कृति का अहम हिस्सा रही हो।'

अभिनेत्री ने आगे लिखा 'रामायण को इतने बड़े पैमाने पर जीवंत होते देखना वाकई कुछ अलग ही अनुभव है। हमारे देश के लिए इतनी मायने रखने वाली कहानी का हिस्सा बनना और उसे इतने बड़े स्तर पर साकार होते देखना, इस सफर को और भी खास बना देता है।'

रामायण: रणबीर-यश की फिल्म को मिली साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, 160 करोड़ का था दावा; पहले दिन कितना कमाया?

रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
मेकअप टीम को क्यों कहा धन्यवाद?
रकुल प्रीत सिंह ने 'रामायण' में काम करने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मेकअप टीम का खासतौर से इसलिए शुक्रिया अदा किया क्योंकि यह टीम उन्हें 4 घंटे तैयार करती थी।
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
'रामायण' के बारे में जानकारी
  • 'रामायण: पार्ट 1' महाकाव्य पर आधारित दो-भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाया है। इसमें उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है।
  • फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें