फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आए, वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखीं।
फिल्म के भव्य सेट और किरदारों के लुक को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई। लेकिन जिस एक झलक ने सबको सबसे ज्यादा चौंकाया, वो थी रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा वाला किरदार। उनके लुक और परफॉर्मेंस को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
रकुल ने फैन के लेटर का दिया जवाब
हाल ही में एक फैन ने रकुल के लिए एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें उन्हें दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फैन ने यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने ‘गलत समझे जाने वाले’ किरदार शूर्पणखा को क्यों चुना।
यह लेटर रकुल तक पहुंचा और उन्होंने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद। आपने जो बात कही, वही वजह थी कि मैंने शूर्पणखा का रोल चुना- उसकी जटिलता।
इतिहास उसे अक्सर सिर्फ एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी उससे कहीं ज्यादा है। एक एक्टर के तौर पर ऐसे किरदार, जो लोगों की सोच को चुनौती दें, सबसे ज्यादा दिलचस्प होते हैं। उम्मीद है कि जब ‘रामायण’ आएगी, तो दर्शक उसे खुले मन से देखेंगे।’