फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: रकुल और जैकी ने रखी गणेश चतुर्थी की पार्टी, मृणाल ठाकुर से लेकर रितेश-जेनेलिया तक हुए शामिल

Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने मुंबई घर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पाट्री में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की।
 
विज्ञापन
रकुल और जैकी के साथ सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर किसी की जुबां पर बस यही बात आ रहा है - गणपति बप्पा मोरया। इस खास दिन को बॉलीवुड के कई सेलेब्स धूमधाम से मनाते आए हैं। आज रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की।
विज्ञापन


 

रकुल और जैकी के घर मनाया गया गणेश उत्सव 
आज बुधवार को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने मुंबई घर में शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान रकुल ने पिंक रंग का शानदार लहंगा पहना और जैकी ने भी उनकी मैचिंग के रंग का कुर्ता-पैजामा पहना। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए।

मृणाल ठाकुर
जैकी और रकुल की पार्टी में मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं। मृणाल इस दौरान व्हाइट रंग के कढ़ाईदार सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान मृणाल ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया। 

जायद खान
रकुल और जैकी की इस शानदार पार्टी में जायद खान अपनी पत्नी मलाइका पारेख के साथ नजर आए। इस दौरान 'मैं हूं ना' एक्टर जायेद खान ने ब्लैक रंग का पठानी कुर्ता पजामा पहना हुआ है और उनकी पत्नी मलाइका लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

 

जेनेलिया और रितेश
रकुल और जैकी इस भव्य पार्टी का हिस्सा जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी बने। जेनेलिया ने इस पार्टी के लिए मराठी लुक अपनाया। जेनेलिया ने ग्राीन और रेड रंग की साड़ी के साथ मराठी लुक से फैंस का दिल जीत लिया। तो वहीं रितेश देशमुख भी मराठी स्टाइल में नजर आए। रितेश और जेनेलिया के दोनों बच्चे कुर्ता-पैजामा में बेहद क्यूट नजर आए।
 

जैकलीन फर्नांडिस
जैकी और रकुल की पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने ग्रीन और पर्पल रंग का मिक्स मैच लहंगा कैरी किया। इस लहंगे के साथ जैकलीन ने बिंदी और लाइट ज्वेलरी कैरी की है। 

अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी जैकी और रकुल की पार्टी में हिस्सा लिया। इस दौरान अर्जुन कपूर डार्क ब्लू रंग के कुर्ते धोती में बेहद हैंडसम दिखाई दिए। इस लुक में पैपराजी ने भी अर्जुन की जमकर तारीफ की।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने भी जैकी और रकुल के घर पर शिरकत की। इस दौरान 'लव एंड वॉर' के एक्टर रणबीर कपूर ने शॉर्ट कुर्ता पजामा कैरी किया हुआ है। इस ट्रेडिशनल अटायर में रणबीर बैहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं 
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर
रकुल और जैकी के गणेश उत्सव की पार्टी में भूमि पेडनेकर ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने बनारसी सिल्क साड़ी पहनी। सीधे पल्ले की ग्रीन रंग की साड़ी में भूमि बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें