फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शादी के मंडप पर देर से पहुंचे थे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी? कपल ने साझा किया पुराना किस्सा

Sat, 02 May 2026 10:21 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakul Preet and Jackky Bhagnani Viral Video: बीते दिनों अपनी शादी को सिचुएशनशिप का नाम देकर जैकी भगनानी बुरी तरह ट्रोल हुए थे। हाल ही में उन्होंने पत्नी रकुल प्रीत के साथ सोफी चौधरी के फिटनेस शो में शिरकत की। इस दौरान अपनी शादी के वक्त की कुछ खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@JackkyVBhagnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और एक्टर, प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की शादी को दो साल हो चुके हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों काफी वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे। दोनों को एक-दूसरे में क्या बातें पसंद हैं? और क्यों वह अपनी शादी में पहुंचने के लिए लेट होते-होते बचे। सोफी चौधरी के एक शो ‘फेमसली फिट विद सोफी’ में रकुल और जैकी भगनानी ने इस राज से पर्दा उठाया। 

विज्ञापन


रकुल को देखकर होश खो बैठे थे जैकी भगनानी
सोफी चौधरी के शो में जैकी भगनानी बताते हैं कि रकुल को उन्होंने पहली बार एक रेड ड्रेस में देखा था। वह इस ड्रेस में बहुत ही हॉट नजर आ रही थीं। रकुल प्रीत ने भी बताया कि उनको जैकी ही सबसे अच्छी बात यही लगती है कि वह हर चीज पर फोकस होकर काम करते हैं।

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सच में मंडप पर लेट पहुंचा था यह कपल?
इस शो में जैकी भगनानी मंडप पर देर से पहुंचने वाली बात का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, ‘हम फिल्मों में देखते हैं कि मंडप पर लोग देर से पहुंचते हैं। लेकिन हम दोनों उस दिन भी जिम में वर्कआउट कर रहे थे तो इसलिए कहना पड़ा कि जल्दी करो वरना मंडप पर पहुंचने में देरी होगी।’ यह बात सुनकर सोफी चौधरी काफी जोर से हंसती हैं। जैकी और रकुल दोनों ही फिटनेस को लेकर कॉन्शस रहते हैं, दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं।
 


 

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी का करियर फ्रंट 
रकुल प्रीत के करियर की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी। वहीं जैकी भगनानी अब फिल्मों में एक्टिंग करने के बजाय फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें