फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं देख सकेंगे राखी को इन छोटे कपड़ों में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति का रंग ऐसा है उसके चढ़ते ही इंसान का रंग बदल जाता है। आपने नेताओं को रंग बदलते देखा होगा। अभिनेता भी इसकी चपेट में आ जाते हैं और इसका ताजा उदाहरण हैं राखी सावंत। राखी की इमेज एक आइटम गर्ल की है और हर कोई उनसे ‘हॉट’ अदाओं की उम्मीद करता है। परंतु राखी को चाहने वालों को अब निराश होना पड़ेगा क्योंकि राखी ने खुद को पूरी तरह से बदल देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

Trending Videos

लड़ी थीं लोकसभा चुनाव

पिछले दिनों मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान राखी सावंत अपनी पार्टी बना कर लड़ी और हार गईं। लेकिन उन्होंने अभी मैदान नहीं छोड़ा है।

असल में राखी ने राजनीति जारी रखने का फैसला किया है, मगर दाल-रोटी के लिए वह फिल्मों-सीरियलों में काम भी करती रहेंगी। ऐसे में उन्होंने अपना ‘इमेज मेकओवर’ कर लिया है। राखी के नजदीकी सूत्रों के अनुसार इस हॉट हीरोइन ने अपने सभी ऐसे कपड़ों को पैक करके रख दिया है, जो उनकी छवि को उत्तेजक बनाते हैं।

नहीं करेंगी अब ऐसा एक्सपोजर

यही नहीं, अब भविष्य में उन्हें आप न तो सेक्सी रोल करते देखेंगे और न ही खलनायिका टाइप की भूमिकाओं ने। राखी ने अब सार्वजनिक जगहों पर ज्यादातर साड़ी में दिखने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि साड़ी में भी हॉट दिखने वाली विद्या बालन और टीवी एक्ट्रेस से केंद्रीय मंत्री बन गईं स्मृति इरानी इन दिनों राखी की प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन

चाहती हैं बदल जाए इमेज

सूत्रों का यह भी कहना है कि राखी सास-बहू मार्का सीरियलों में काम करना चाहती हैं जिससे उनकी छवि घरेलू बने और वह घर-घर पहुंच सकें। देखना रोचक होगा कि यह राखी का यह परिवर्तन उन्हें राजनीति में किसी मुकाम तक ले जा सकेगा या नहीं? लेकिन राखी के इस फैसले से वह सभी दुखी होंगे जो राखी सावंत से एक्सपोज करने की उम्मीद करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें