कॉफी पीने निकली थीं राखी
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी बता रही हैं कि जिम बंद होने पर वह कॉफी पीने चली गईं। राखी कहती हैं, 'आज संडे है तो मैं जिम जल्दी आ गई थी। मैं छह बजे आ गई और मेरे किक बॉक्सिंग वाले जो सर हैं उनके साथ कॉफी पीने जा रही हूं। मेरे पास आधा घंटा है और बाइक राइड की बात भी अलग है।'
राखी ने दो वीडियो किए शेयर
राखी ने वीडियो शेय हुए लिखा, 'आज सुबह मैं जिम जल्दी चली गई। जिम बंद थी, तो मैं अपने किक बॉक्सिंग वाले सर राजू दास के साथ कॉफी पीने चली गई।' पहले वीडियो में राखी बाइक पर नजर आ रही हैं, तो दूसरे में वह कॉफी पीती हुई दिखाई दे रहे हैं। राखी का नो मेकअप लुक लोगों को पसंद नहीं आया और वह उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर ट्रोल करने लगे।
ऐसे कमेंट्स कर रहे यूजर्स
राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'हेलमेट कहां है मैम आपका, आप लोग ही रूल फॉलो नहीं करोगो तो कैसे चलेगा', तो दूसरे ने लिखा, 'बस यही काम बचा था, ये भी कर लो।' एक अन्य ने लिखा,'जिम जाकर करते क्या हो, फिट तो लगती नहीं', तो दूसरे ने कहा, 'पहले तुम्हारा चेहरा क्यूट था लेकिन अब सर्जरी कराकर इसे बिगाड़ लिया है।' इसके अलावा एक ने कहा, 'बिना मेकअप के डरावनी लग रही हो।' इसी तरह के कई कमेंट राखी के इस वीडियो पर किए जा रहे हैं।