फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोच रही हूं कि अमेरिका जाकर पोर्न फिल्म कर लूं'

Fri, 02 Sep 2016 01:49 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत जल्द ही फिल्म एक कहानी जूली की में नजर आएंगी। इस फिल्म के कुछ दृश्यों और संवादों पर सेंसर ने आपत्ति की है। राखी इससे नाराज हैं कि जब सेंसर सनी लियोनी की फिल्मों को रिलीज की इजाजत दे सकता है तो उनकी फिल्म पर कैंच क्यों? सनी से नाराजगी को लेकर राखी सावंत से बातचीत की रवि बुले ने।
विज्ञापन


आप सनी लियोनी से क्यों नाराज हैं? मौका मिलते ही उनकी आलोचना करती हैं!
मैं इसलिए नाराज हूं कि हिंदुस्तानी हीरोइनों का पल्लू थोड़ा भी सरक जाता है तो टीवी, मीडिया और लोग बड़े-बड़े भाषण देने लगते हैं। कहते हैं कि इन्हें शरम आनी चाहिए। टीवी पर डिबेट शुरू हो जाती है कि लक्ष्मण रेखा क्या है। लोग भाड़े का दुपट्टा लेकर ओढ़ाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। ...और यहीं पोर्न स्टार सनी लियोनी का गोरा जिस्म देख कर हिंदुस्तान की जनता पागल हो जाती है। क्या हमें अंग्रेजों की गुलामी करने की अब भी आदत है!

पर सनी तो हिंदुस्तानी मूल की हैं!
अगर हिंदुस्तानी होती तो ऐसा कभी नहीं करती। वह तो यहां आकर हिंदुस्तान का माल लूटना चाहती है इसलिए ऐसा कह रही है। क्या हिंदुस्तान की लड़की ऐसा करेगी कभी? नहीं करेगी। थोड़ा खून हिंदुस्तानी होने से कोई हिंदुस्तानी नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर जनता सनी को देख रही तो गुस्सा उस पर आना चाहिए! मुझे गुस्सा जनता पर भी आ रहा है। सनी यहां गंदगी फैला रही है।
बॉलीवुड ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। बड़े ऐक्टर उनके साथ काम कर रहे हैं। तो ठीक है फिर मैं भी न्यूड होऊंगी। यही पैमाना है तो शाहरुख-आमिर-सलमान के साथ काम मिलता रहेगा। मैं सोच रही हूं कि अमेरिका जाकर पोर्न फिल्म कर लूं। लॉस एंजिल्स में जाकर। वहां सनी लियोनी का बहुत बड़ा स्टूडियो है, मैं गई थी अभी। मैंने देखा।

आप कह रही थीं कि कोई भारतीय लड़की पोर्न फिल्म नहीं करेगी, फिर आप कह रही हैं कि मैं ऐसा करना चाहूंगी!
अभी तो आप सनी को भारतीय बता रहे थे। अगर वह अपनी रोटियां सेंक रही है तो मैं भी करूंगी। उसे अगर जनता यह सब करने पर पसंद करती है तो हम भी चाहेंगे कि जनता हमें भी पसंद करे।

आपको लगता है कि आपको जनता पसंद नहीं कर रही?
नहीं, जनता पसंद करती है पर मैं चाहती हूं कि और पसंद करे।

वैसे आपने जो अभी तक किया है लोग उसी से पसंद कर रहे हैं।
नहीं, अब मुझे पोर्न स्टार भी बनना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें