फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन बनकर श्रीदेवी के गाने पर खूब थिरकीं राखी सावंत, हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस

Wed, 10 Mar 2021 02:21 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी बेहद ही अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें अपने फैंस को कैसे एंटरटेन करना है और यही वजह है कि उन्हें असली एंटरटेनर भी बुलाया जाता है। राखी लगातार लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
ड्रामा क्वीन राखी ने जो वीडियो शेयर किया है, वो क्लिप श्रीदेवी की फिल्म नगीना के एक नागिन गाने का है। ये गाना है 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन तू सपेरा।' लेकिन वीडियो में श्रीदेवी की जगह राखी सावंत नजर आ रही हैं। राखी ने वीडियो में श्रीदेवी के चेहरे पर खुद का चेहरा लगा लिया है, जिसे देख फैंस खूब मजे ले रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
वहीं, राखी ने वीडियो शेयर करते हुए मजेदार से कैप्शन लिखा है। राखी ने लिखा कि 'मैं श्रीदेवी से बेहद प्यार करती हूं। श्रीदेवी मेरी फेवरेट अभिनेत्री थीं। वहीं, राखी ने लोगों से पूछा है कि इस फिल्म को अगर फिर से बनाया जाए तो फिल्म में किसको अभिनय करना चाहिए। उन्होंने फैंस को कमेंट कर स्टार का नाम बताने को कहा है।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
राखी सावंत इन दिनों अपनी मां के इलाज से थोड़ी परेशान भी हैं। उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। हाल ही में राखी बिग बॉस 14 के घर में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों को दिल जीत लिया था। वहीं, शो के बाद भी वह लोगों का खूब मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
नगीना फिल्म की बात करें तो इसमें श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। इसको लोगों ने काफी पसंद किया था और अपने जमाने की सबसे चर्चित फिल्मों में से थी। मूवी ही नहीं बल्कि गाने भी हिट हो गए थे। इसमें श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें