राखी ने सलमान को किया सपोर्ट
हाल ही में, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि एक दिग्गज हैं और किसी को भी उनके बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए। राखी ने कहा, ‘मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान हैं।गरीबी के दाता है। एक लेजेंड हैं। सलमान भाई के लिए दुआ करो, वह लोगों के लिए इतना करते हैं।मैं चाहती हूं सलमान भाई के दुश्मनों की आंखें फूट जाए। उनकी याददाश्त शक्ति खत्म हो जाए।’
बिश्नोई समाज के बारे में कही यह बात
राखी ने आगे बिश्नोई समाज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान भाई के लिए बुरा न सोचें। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। कान पकड़कर उठक-बैठक भी किए। हाथ जोड़े कि वह सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हैं। कहती हैं कि एक्टर पर बुरी नजर मत रखो। उनको टारगेट न करो।’
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने भाई और एक्स वाइफ पर ठोका 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस, लगाए संगीन आरोप
यूजर्स का मिला तगड़ा रिएक्शन
राखी यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘राखी ने पहली बार कोई ढंग की बात की है। उनके मेरा सलाम।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मीडिया में आकर बिश्नोई के बारे में खुले आम बोलना। यह हिम्मत का ही काम है। सच कहती हैं आप।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान खान ने एक जीव की हत्या की है। उनके साथ यही होना चाहिए।’