मनोरंजन जगत की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अपने विवादित बयान और एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। इस बार ड्रामा क्वीन को सरेआम फैंस का फोन चुराते देखा गया है। क्लिप को देखकर नेटिजन्स का माथा ठनक गया है, और उन्होंने राखी की क्लास लगानी शुरू कर दी है।
एक पैपराजी ने राखी सावंत के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो को साझा किया है, इस क्लिप में डीवा ब्लू डेनिम को-ऑर्ड सेट जिसमें एक ब्रालेट और किनारों पर स्लिट्स के साथ एक फ्लेयर्ड पैंट शामिल है, पहने बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं, राखी वहां मौजूद फैंस को फोटो क्लिक करने के लिए डांट लगाती हैं। इतना ही नहीं राखी अपने फैंस से फोन मांगती हैं और उन्हें इकट्ठा कर गाड़ी की ओर दौड़ लगा देती हैं।
राखी सावंत का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और नेटिजन्स इसे देखकर बाद भड़क उठे हैं। फोन छीनने के बाद राखी सावंत को मुस्कुराता देखकर एक यूजर ने लिखा है, 'यह क्या तरीका है फैन का फोन लेकर भागने का।' दूसरे ने लिखा है, 'फालतू के ड्रामे हैं ये सब। कोई उनके वाहियात कपड़ों पर भी तो गौर फरमाओ।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'थैंक गॉड आदिल खान इनसे बच गया।' ऐसे ही बाकी फैंस भी कमेंट कर राखी सावंत को आड़े हाथों लेते नजर आए हैं।
Shahid Kapoor: ब्लू टिक गायब होने पर शाहिद ने दिखाया कबीर सिंह का अंदाज, बोले- एलन तू वहीं रुक, मैं आ रहा हूं
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि राखी सावंत को सलमान खान से संबंधित एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें 'इस मामले से बाहर रहने' के लिए कहा गया है। मेल में लिखा गया है कि गैंग मुंबई में सलमान को मारने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ड्रामा क्वीन को मिले यह धमकी भरा मेल गुर्जर प्रिंस नाम के एक व्यक्ति के जरिए भेजा गया था, जो दावा करता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।