फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: पति आदिल संग विवाद के बीच राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी,लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री

Mon, 27 Feb 2023 03:42 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी ने दुबई में अपनी एक्टिंग एकेडमी शुरू की है। इस एकेडमी में लोगों को न केवल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि इसके जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राखी अभी इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस को कई बार पब्लिकली अपना दर्द बयां करते हुए भी देखा गया है। अब राखी इस गम से उबरने के लिए अपने करियर पर फोकस करना चाह रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच अपनी नई एकेडमी शुरू करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, खबर है कि राखी ने दुबई में अपनी एक्टिंग एकेडमी शुरू की है। इस एकेडमी में लोगों को न केवल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि इसके जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने का भी मौका मिलेगा। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, राखी ने कहा कि उन्होंने एक एकेडमी शुरू की है, जहां लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके जरिए गल्फ और कई और दूसरों देशों के लोग जो एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रखना चाहते है उन्हें मौका मिलेगा। 

Rakhi sawant - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी बीच जल्द ही राखी सावंत का एक नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज होने वाला है। हाल ही में एक्ट्रेस को इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया था। राखी इस म्यूजिक वीडियो में दुल्हन बनीं नजर आईं थीं। वीडियो में उनका ग्लैमरस लुक भी देखने को मिलेगा। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी अपना दुख-दर्द भूलकर काम पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हैं। उनके फैंस उन्हें काम करते देख काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: 'शहजादा' पिटने के बाद अगली फिल्म पर कार्तिक की नजर, 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए लिख दी ऐसी बात

विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

बता दें कि राखी सावंत का पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद चल रहा है। राखी ने अपने पति आदिल पर यौन शोषण, मारपीट और अवैध संबंध के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से आदिल पुलिस हिरासत में है। राखी को इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, अभिनेत्री इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। दरअसल राखी ने आदिल के साथ पिछले साल शादी की थी, लेकिन इसका खुलासा काफी देर बाद किया था। अब उन्होंने आदिल पर यौन शोषण, मारपीट और करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: कपिल शर्मा शो में खिलाड़ी कुमार ने खींची हसीनाओं की टांग, मौनी को नागिन बुला पति को बताया सपेरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें