राखी सावंत ने एक ऐसा काम किया है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। फिल्मों और आइटम नंबर की बाट जोहने वाली राखी ने जॉन अब्राहम के साथ काम करने को मना कर दिया है।
एक ओर जहां राखी बड़े बड़े सितारों की तारीफों की झड़ी लगा देती हैं और उनके साथ काम करने को बेताब रहती हैं वहीं दूसरी ओर जॉन के साथ काम करने से मना करना निश्चह ही आश्चर्य भरा है।
राखी सावंत को फिल्म 'वैलकम बैक' में एक आइटम नंबर ऑफर हुआ था जो कि जॉन अब्राहम के साथ था। लेकिन राखी ने इसके लिए मना कर दिया।
कारण ये बताया जा रहा है कि राखी सोलो आइटम नंबर करना चाहती थीं लेकिन इस गाने में उनके साथ दो और आइटम गर्ल्स स्क्रीन शेयर करती।
ऐसे में राखी ने बिना देर किए गाने के लिए इंकार कर दिया। हमेशा खबरों में बनी रहने वाली राखी इस बात को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।
वैसे बताया ये भी जा रहा है कि निर्माता इस गाने को बेहतरीन बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड रहे। अकेले इस गाने पर 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे।