फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: 'ड्रामा क्वीन' के बॉयफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी! राखी बोलीं- आदिल मेरी जान...

Wed, 03 Aug 2022 09:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात पर राखी ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से राखी और आदिल खबरों में बने ही रहते हैं। लेकिन अब कैमरे के सामने एक-दूसरे के लिए प्यार जताने वाले राखी और आदिल के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राखी के बॉयफ्रेंड आदिल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह मैसेज आदिल को सिद्धू मूसेवाला की मौत से जुड़े बिश्नोई गैंग ने भेजा है। ऐसे में इस धमकी पर अब राखी सावंत का रिएक्शन सामने आ रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

बॉयफ्रेंड आदिल को जान से मारने की धमकी की खबर राखी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। आदिल को किसी दाऊद हसन नाम के आदमी ने धमकी भरा मैसेज भेजा है, जिसमें लिखा था, 'राखी सावंत से दूर रहो, हम तुम्हें मार देंगे।' इस बात पर राखी ने अपने रिएक्शन देते हुए कहा कि 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमने किसी का क्या बिगाड़ा है, हमें क्यों धमकी दे रहे हो। आदिल मेरी जान है, मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकती। धमकी देना बंद करो, पहले मुझे खत्म करो।' राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा,'इनकी नौटंकी कभी खत्म नहीं होगी।'
विज्ञापन

अभी कुछ ही दिन पहले राखी ने आदिल के परिवार से मुलाकात की थी। लेकिन अभी रिश्ते की बात नहीं हुई है। वह सिर्फ मुंबई घूमने आए थे और वह धीरे-धीरे अपने परिवार से मुझे मिलवा रहे हैं। आदिल ने बताया कि उनका परिवार राखी के बारे में सबकुछ जानते है। इससे पहले एक इंटरव्यू में राखी ने आदिल से शादी करने की बात पर राखी ने कहा था कि 'सब कुछ आदिल पर निर्भर करता है। वैसे भी मैंने एक बार शादी की न, क्या कर लिया? हम शादी के बिना खुश हैं। हम साथ हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है। अब हम साथ काम करेंगे, हमारा बिजनेस चलाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें