बॉलीवुड की 'कंट्रोवर्सी क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर विवादों में हैं। फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के निर्देशक सचिन्द्र शर्मा पर राखी सावंत की दोस्त मनीषा कुमारी ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।
इसके जवाब में निर्देशक की पत्नी मधु शर्मा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। 11 दिसंबर की शाम को फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' की ऑडियो लॉन्च का कार्यक्रम था।
इसी मौक़े पर राखी सावंत की दोस्त मनीषा कुमारी और निर्देशक सचिन्द्र शर्मा के बीच हुई कथित तकरार के बाद राखी सावंत और मनीषा ने निर्देशक पर मीडिया के सामने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया।
इस सिलसिले में सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में एक मामला भी दर्ज कराया गया है। इन आरोपों के जवाब में सचिन्द्र शर्मा कहते हैं कि 11 दिसंबर की शाम को वह अपने घर के पास कपड़े ख़रीद रहे थे।