फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhee Gulzar: राखी गुलजार के अभिनय का सफर, पर्दे पर बनीं अमिताभ की हीरोइन, सलमान-शाहरुख की मां

Mon, 28 Oct 2024 04:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'करण अर्जुन' की री रिलीज डेट और फिल्म का टीजर साझा किया है। इस फिल्म में उनकी मां की भूमिका में राखी गुलजार रहीं। फिल्म में राखी का किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है। 
 
विज्ञापन
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में राखी गुलजार के निधन की अफवाह उड़ चुकी है। उनके कई प्रशंसक तो इस बात से दुखी हो गए। लेकिन सच यह है कि राखी बिल्कुल स्वस्थ हैं। जल्द ही दर्शक उनकी एक पुरानी फिल्म 'करण अर्जुन' को फिर से बड़े पर्दे पर देखेंगे। यह फिल्म जल्द ही री रिलीज होने को है। इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय के सफर पर एक नजर। 

विज्ञापन

मशहूर हुआ संवाद 'मेरे करण अर्जुन आएंगे'
फिल्म 'करण अर्जुन' की कहानी बदले और पुनर्जन्म पर आधारित थी। इस फिल्म में करण, अर्जुन (शाहरुख खान-सलमान खान) नाम के किरदार को अमरीश पुरी का किरदार ठाकुर दुर्जन सिंह मार देता है। फिर उनकी मां एक लंबा इंतजार करती है, उसे यकीन होता है कि उसके दोनों बेटे लौटकर आएंगे। ऐसा होता भी है, फिल्म में करण, अर्जुन दोबारा जन्म लेते हैं और अपनी मां के पास आकर, दुर्जन सिंह से बदला लेते हैं। इस फिल्म में मां का किरदार निभाने वाली राखी एक संवाद बार-बार बोलती है- 'मेरे करण अर्जुन आएंगे।' फिल्म का यह डायलॉग आज भी उतना ही मशहूर है, जितना उस समय हुआ। 

राखी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan, @officialrakheegulzar
अमिताभ बच्चन की हीरोइन रहीं 
राखी सिर्फ 'करण अर्जुन' फिल्म से ही मशहूर नहीं हुईं। इससे पहले भी उन्होंने हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। वह कई नामी कलाकारों की हीरोइन रहीं। फिल्म 'कभी- कभी(1976)' में अमिताभ के साथ उनकी रोमांटिक जोड़ी बनी, इस फिल्म में दोनों को खूब पसंद किया गया। राखी गुलजार को अपनी कई फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार भी मिले। 
विज्ञापन

बेटी मेघना गुलजार हैं बेहतरीन निर्देशक 
राखी ने गीतकार गुलजार से शादी की थी लेकिन इनके रिश्ते में जल्द ही मनमुटाव पैदा हो गया। उनका तलाक तो नहीं हुआ है लेकिन वह पति-पत्नी की तरह नहीं रहते हैं। जहां तक राखी की बेटी मेघना गुलजार की बात है तो वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं। इस बात पर राखी को बहुत ही नाज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें