फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: आखिर क्यों डॉक्टर्स ने ऋतिक को डांस करने से किया था मना? पिता राकेश रोशन ने किया खुलासा

Tue, 28 Mar 2023 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, ऋतिक के पिता राकेश रोशन सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बारे में ही नहीं बल्कि अपने बेटे के बारे में भी कई चौंकाने वाली खबरों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
राकेश और ऋतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के फिट एक्टर में से एक ऋतिक रोशन अपने डांस को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रियता बटोरते रहते हैं। ऋतिक को बॉडी में ही नहीं बल्कि डांस में भी कोई टक्कर नहीं दे सकता है।  ऋतिक बॉलीवुड में डांस के भगवान के तौर पर भी जाने जाते हैं। फैंस ऋतिक के हर स्टाइल और डांस से काफी इंस्पायर होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा समय भी था, जब डॉक्टर्स ने ऋतिक को डांस करने से साफ मना कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

राकेश रोशन सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में पहुंचे
हाल ही में, ऋतिक के पिता राकेश रोशन सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बारे में ही नहीं बल्कि अपने बेटे के बारे में भी कई चौंकाने वाली खबरों का खुलासा किया है। शो में उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने ऋतिक को बॉडी बनाने से और डांस करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि ऋतिक ने डॉक्टर्स की इन बातों को झूठा साबित करके अपने जज्बे से यह मुकाम हासिल कर लिया है।

ऋतिक से जुड़ी अहम बात का किया खुलासा
राकेश रोशन ने कहा, ‘उस वक्त हम ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के निर्माण की सोच रहे थे और हम एक नए लड़के की तलाश कर रहे थे। ऋतिक भी उस समय बड़ा हो रहा था। हम ने सोचा कि ऋतिक को ही इस फिल्म में लेंगे। वह उस समय काफी फोकस्ड था। उस समय डॉक्टर्स ने कहा था कि आप कभी डांस नहीं कर सकते हैं, बॉडी नहीं बना सकते हैं, क्योंकि आपको स्पाइनल कोर में कुछ प्रॉब्लम है, लेकिन उसने सभी चीजों को चैलेंज दिया। उसने बुक्स के साथ वर्कआउट करना शुरू कर दिया और फिर डंबल के साथ।’

 

Priyanka Chopra: हॉलीवुड जाने पर 'देसी गर्ल' ने तोड़ी चुप्पी तो कंगना ने दिया जवाब, कहा- सबको पता है करण जौहर..

विज्ञापन

ऑडियंस हो गई हैरान
राकेश को इस खुलासे के बाद वहां बैठी ऑडियंस भी काफी हैरान हो गई। सब को यह सुनकर काफी शॉक लगा क्योंकि आज के समय में भी ऐसे बहुत कम ही लोग है, जो डांस के मामले में  ऋतिक को टक्कर देते सकते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक ने ‘कहो ना प्यार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर वह रातोंरात स्टार बन गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें