अनुपम खेर-दुलारी खेर और राजू खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजू को लगा अनुपम करेंगे मदद
आगे अपने इंटरव्यू में राजू ने कहा, ‘इसके बाद मुझे किराया चुकाने का भी दबाव महसूस हो रहा था। मेरे पास कोई और सहारा नहीं था, मैं सिर्फ अपने भाई से बात कर सकता था और मुझे लगा कि वह मेरी मदद करेगा। लेकिन उस समय उसने भी काम करना बंद कर दिया था। कारण यह था कि वह उन अजीबोगरीब फिल्मों में काम नहीं करना चाहता था, वह सार्थक भूमिकाएं चाहता था। इसलिए, मुझे लगा कि मेरे भाई ने मेरी मदद नहीं की। वह कर सकता था, यही मेरा उस समय का विचार था।’
राजू ने आगे बताया कि अनुपम खेर उस वक्त खुद निजी संघर्षों से गुजर रहे थे। इस वजह से वह राजू की मदद नहीं कर सके। मगर इस बात का एहसास राजू को कई साल बाद हुआ।