18 मार्च को होगी अगली सुनवाई
राजपाल यादव ने कहा कि अगर लोग उनका चेहरा देखें तो उसमें सिर्फ हंसी दिखनी चाहिए, रोना नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया और उनका परिवार भी उनके साथ खड़ा रहा। राजपाल को हाल ही में अदालत से अंतरिम जमानत मिली है और अगली सुनवाई 18 मार्च को होने वाली है।
क्या था राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?
2010 के एक चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम तौर पर सस्पेंड कर दिया है। कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिली है। 11 दिन जेल में बिताने के बाद वह बाहर आए। राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे। शनिवार को राजपाल यादव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात भी फैंस के साथ शेयर की है, वे अब एक्टर के साथ ही कंटेंट क्रिएटर भी बन गए हैं।