फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव और असरानी ने निभाई खास भूमिकाएं
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
शूटिंग के दौरान गुजारे यादगार पल
राजपाल यादव ने फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग का जिक्र भी किया। शूटिंग के दौरान सेट पर अभिनेता असरानी माहौल को हंसी-खुशी से भर देते थे। राजपाल बताते हैं, ‘उनके साथ बिताया हर पल खास था। कोई एक मोमेंट बताना मुश्किल है क्योंकि उनके साथ कई यादगार पल गुजारे हैं। एक शाम की बात मुझे खास तौर पर याद है, हम सब साथ बैठे थे, रात का खाना खा रहे थे और गाजर के हलवे पर चर्चा कर रहे थे। उस पल में बहुत ही सादगी और अपनापन था। असरानी साहब के साथ हर शाम यादगार बन जाती थी, क्योंकि सेट पर हर कोई उनसे बहुत प्यार करता था और वो भी सबको उतना ही प्यार देते थे।'
राजपाल यादव और फिल्म 'भूत बंगला' के एक दृश्य में अक्षय के साथ असरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
जब तक सिनेमा है, तब तक असरानी साहब रहेंगे
राजपाल यादव ने कहा कि असरानी जैसे कलाकार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहते हैं। वह बातचीत में कहते हैं, ‘जब तक सिनेमा है, असरानी साहब हमारे बीच रहेंगे। उनके काम और उनकी अदाकारी को लोग हमेशा याद रखेंगे।'
यह बात सच भी है। दशकों तक अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से दर्शकों को हंसाने वाले असरानी का जाना हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी क्षति रही। लेकिन उनके किरदार और उनकी यादें हमेशा ऑडियंस दिलों में जिंदा रहेंगी।
पूरा इंटरव्यू यहां देखें