किस गाने पर लगाए ठुमके?
राजपाल यादव ने सलमान खान की फिल्म 'हेलो ब्रदर' के गाने ‘सरकी जो सिर से धीरे-धीरे…’ पर भतीजी की शादी पर डांस किया। वह ट्रेडिशनल अटायर में शादी के फंक्शन में शामिल हुए। राजपाल यादव ने धोती-कुर्ता पहना था। वह वायरल वीडियो में अपने परिवार की महिलाओं के साथ डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं। अपने परिवार के साथ जेल से बाहर आने के बाद खुशी भरे पल गुजार रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘जेल को अपग्रेड करने की जरूरत है’, चेक बाउंस केस में रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने की अपील
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं राजपाल यादव?
राजपाल यादव जब जेल में थे तो सोनू सूद ने उनको एक फिल्म ऑफर की थी। इसकी फीस पहले ही देने की बात भी कही थी। इसके अलावा राजपाल यादव के पास इस साल दो फिल्में और हैं, इसमें ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है।