मुश्ताक की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव
- फोटो : X
क्या है वायरल वीडियो का सच ?
हालांकि, सच कुछ और ही है। दरअसल, जब राजपाल इस प्रार्थना सभा से जा रही थे, उसी दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस पर मुश्ताक के परिवार की महिला ने उस फैन की हरकत पर नराजगी जताई, जो राजपाल के साथ तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था।
यहीं कन्फ्यूजन पैदा हुआ और सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि महिला, राजपाल यादव को बाहर जाने के लिए बोल रही है।
प्रेयर मीट में पहुंचे कई सेलेब्स
अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। बुधवार को उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान राजपाल यादव समेत राखी सावंत, किरण कुमार, पूनम ढिल्लों, राहुल रॉय शामिल हुए।