फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा से भगाए गए राजपाल यादव? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Thu, 01 Oct 2026 01:51 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Viral Video: बुधवार को मुंबई में दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें राजपाल यादव समेत कई कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम से अब अभिनेता-कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल है जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस आयोजन में अभिनेता राजपाल यादव भी पहुंचे थे। वहां कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन


वीडियो देख यूजर्स का क्या रिएक्शन?  
वायरल वीडियो में मुश्ताक खान की प्रेयर मीट के बाद राजपाल यादव बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए और वहां मौजूद एक महिला राजपाल से कुछ कहती हुई दिख रही है।
वीडियो में सुनाई दिया कि महिला कहती हैं, 'लगता है कि आपको बाहर भेजना पड़ेगा। मैंने आपको समझाया, लेकिन आप समझ नहीं रहे।' इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि महिला राजपाल से ही प्रार्थन सभा से जाने के लिए कह रही हैं।

विज्ञापन

मुश्ताक की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव - फोटो : X

क्या है वायरल वीडियो का सच ?
हालांकि, सच कुछ और ही है। दरअसल, जब राजपाल इस प्रार्थना सभा से जा रही थे, उसी दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस पर मुश्ताक के परिवार की महिला ने उस फैन की हरकत पर नराजगी जताई, जो राजपाल के साथ तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था।
यहीं कन्फ्यूजन पैदा हुआ और सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि महिला, राजपाल यादव को बाहर जाने के लिए बोल रही है।

मुश्ताक खान (गुल खान) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेयर मीट में पहुंचे कई सेलेब्स
अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। बुधवार को उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान राजपाल यादव समेत राखी सावंत, किरण कुमार, पूनम ढिल्लों, राहुल रॉय शामिल हुए।
 

विज्ञापन

मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक 
मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें