फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेल को अपग्रेड करने की जरूरत है’, चेक बाउंस केस में रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने की अपील

Wed, 18 Feb 2026 06:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल में रहने के अनुभव के बाद वह वहां पर बड़े सुधार की मांग कर रहे हैं। जानिए, अभिनेता ने जेलों को अपग्रेड करने की बात क्यों कहीं? 

विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर रहे राजपाल यादव के लिए पिछले कुछ दिन मुश्किल से भर रहे। बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था। अब उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। वह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। हाल ही में अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में जेल रिफॉर्म पर बात की। 

क्यों जेल को अपग्रेड करने की बात राजपाल ने कही? 

विज्ञापन

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘मेरी एक अपील है। हम एक कैदी और एक सम्मानजनक इंसान के बीच का फर्क नहीं जानते। लेकिन मैंने देखा है कि आज के समय के हिसाब से जेलों को अपग्रेड करने की जरूरत है।’

कैदियों के पुनर्वास पर काम किया जाए 
राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘कुछ कैदी ऐसे हैं, जिन्हें पहले ही सजा हो चुकी है, जिन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है, वे अपनी एक गलती की वजह से 10 साल से सजा काट रहे हैं। उनके बर्ताव और व्यवहार को समय के साथ देखा गया है। उनमें से कम से कम 10 प्रतिशत ऐसे होते हैं, जिनका पुनर्वास होना चाहिए। जैसे कौन बनेगा करोड़पति में हमारे पास लाइफलाइन होती हैं, ये कैदी भी लाइफलाइन के हकदार हैं। अगर उनमें से 10 प्रतिशत को रिहा कर दिया जाए और उनका पुनर्वास किया जाए, तो वे हमारे देश के लिए एक ताकत बन सकते हैं। हां, वे नहीं बदलते हैं, तो कानून किसी को नहीं बख्शता है।’

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: जेल से बाहर आए राजपाल यादव, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा 
विज्ञापन


आगे राजपाल यादव का करियर फ्रंट पर क्या करेंगे? 
राजपाल यादव जब जेल में थे तो सोनू सूद ने उनको एक फिल्म ऑफर की थी। इसकी फीस पहले ही देने की बात भी कही थी। इसके अलावा राजपाल यादव के पास इस साल दो फिल्में और हैं, इसमें ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें