फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: 'वो घड़ी आ गई है'; डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजपाल यादव की नई पारी का आगाज; शुरू किया यूट्यूब चैनल

Sat, 28 Feb 2026 12:15 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Debut in Digital Universe: अभिनेता राजपाल यादव ने डिजिटल यूनिवर्स में डेब्यू किया है। आज शनिवार को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का एलान किया है।
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजपाल यादव बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले को लेकर सुर्खियों में रहे। इसके चलते वे तिहाड़ जेल भी गए। फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इस बीच उन्होंने एक नई शुरुआत की है। यह शुरुआत उन्होंने डिजिटल दुनिया में की है। राजपाल ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने फैंस से सपोर्ट की अपील करते हुए शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

 

राजपाल बोले- 'नया सफर, नई शुरुआत'
राजपाल यादव ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू करने की जानकारी साझा की है। एक्टर ने लिखा है, 'नई शुरुआत, नया सफर। अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पर'। एक्टर के चैनल का नाम 'राजपाल नौरंग यादव' है। एक्टर के इस ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर दर्शकों को व्लॉग्स, मिनी सीरीज, कॉमेडी, बीटीएस मूमेंट्स सहित अलग-अलग किस्म का ढेर सारा कंटेंट देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन

एक्टर बोले- 'शुभ घड़ी आ गई है'
राजपाल यादव ने अनाउंसमेंट वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'दोस्तों बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है और इसके लिए मैं बहुत दिनों से तैयारी भी कर रहा था, एक नई पारी के लिए। अब वह शुभ घड़ी आ गई है। अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहा हूं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप सभी का बेशुमार प्यार मिल रहा है। अब इस यूट्यूब चैनल के जरिए आपको हमारे बारे में लगातार अपडेट्स मिलते रहेंगे। आपसे बस यही प्रार्थना करता हूं कि अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखिए'।

फैंस ने दीं शुभकामनाएं
राजपाल यादव के इस सफर पर उन्हें फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपको खूब बधाई।' एक यूजर ने लिखा है, 'आप ऐसे ही प्रगति करते रहें'। राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें