फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत: विशेष विमान से रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका जाएंगे रजनीकांत

Fri, 18 Jun 2021 04:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाएंगे रजनीकांत
  • केंद्र सरकार ने रजनीकांत को दी अनुमति
  • विशेष विमान से अमेरिका जाएंगे मेगास्टार
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मेगास्टार रजनीकांत इस शनिवार को अमेरिका जाएंगे। दरअसल रजनीकांत रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। कोरोना महामारी के चलते उन्होंने केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी जो अब उन्हें मिल चुकी हैं। ऐसे में शनिवार को रजनीकांत अमेरिका में अपना मेडिकल चेकअप करवा सकते हैं। खबरों की मानें तो रजनीकांत विशेष विमान से अमेरिका जा रहे हैं। बता दें कि कुछ सालों पहले रजनीकांत के किडनी की सर्जरी हुई थी। जिस डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की थी उनसे मिलने ही रजनीकांत अमेरिका जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। साथ ही वो बहुत जल्द और भी फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका में ही हैं। वो वहां फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि मेडिकल चेकअप के दौरान रजनीकांत अपने दामाद के साथ ही रहेंगे। बता दें कि रजनीकांत अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी अपने साथ अमेरिका ले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रजनीकांत को कोरोना वैक्सीन लगी थी और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रजनीकांत सोफे पर बैठकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेते नजर आ रहे थे। सौंदर्या ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, 'हमारे थलाइवा ने भी टीका लगवा लिया है। आइए हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस युद्ध को एक साथ लड़ते हैं और जीतते हैं'। बता दें कि फैंस के बीच रजनीकांत का बहुत क्रेज है। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त कमाई करती हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें