ऋतिक रोशन ने रजनीकांत के साथ फिल्म 'भगवान दादा' में किया था अभिनय
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हैं ‘भगवान दादा’ के वीडियो
39 साल बाद ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्मों के बीच क्लैश हो रहा है, तो फिल्म ‘भगवान दादा’ से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में रजनीकांत और चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक कमाल का अभिनय कर रहे हैं। इन वीडियो को दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Coolie Vs War 2: एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ ने दिखाया दम, ‘वाॅर 2’ से सात गुना ज्यादा टिकट बिके; एक्सपर्ट हैरान
जब ऋतिक ने शेयर किया रजनीकांत के साथ वर्किंग एक्सपीरियंस
कुछ महीनों पहले एक डॉक्यू ड्रामा ‘रोशन्स’ ओटीटी पर दर्शकों ने देखा। इसमें ऋतिक रोशन के परिवार की विरासत, अभिनय में उनके परिवार के योगदान को दिखाया। इस डॉक्यू ड्रामा में ऋतिक ने फिल्म ‘भगवान दादा’ और रजनीकांत के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया था। वह कहते हैं, ‘रजनीकांत सर मेरी बहुत ही परवाह करते थे। जब भी मैं कोई शॉट खराब करता, तो डायरेक्टर शॉट काट देते थे। तब रजनी सर सारा दोष अपने ऊपर ले लेते थे। वह कहते थे 'सॉरी, सॉरी, सॉरी, मेरी गलती थी। जबकि गलती तो मेरी होती थी। हर बार मैंने गलती की लेकिन रजनी सर ने सारा दोष अपने ऊपर ले लिया।’