फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बीजेपी की हार पर बोले ये दो साउथ सुपरस्टार, 'देश में फिर एक नई शुरुआत हुई है'

Tue, 11 Dec 2018 10:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajnikanth and kamal hassan
विज्ञापन

देश के पांच राज्यों ( राजस्थान, मध्यपद्रेश, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़) में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज (11 दिसंबर) को आ गए हैं। जिसमें सत्तासीन पार्टी बीजेपी को आम चुनाव (2019) से पहले हार का बड़ा झटका लगा है। ऐसे में बीजेपी की हार पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेता और राजनेता रजनीकांत और कमल हासन का बयान आया है...आइए जानते हैं आखिर क्या बोले ..

विज्ञापन



सबसे पहले बात करेंगे एक्टर कमल हासन की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ' ये नई शुरुआत की पहली दिशा है और यह जनता का न्याय है।'

बार-बार बीजेपी से नाम जोड़े जाए जाने वाले एक्टर रजनीकांत ने कहा 'मैंने खुद को किसी पार्टी को ज्वाइन करने से रोका रखा और आज कुछ और ही हालात है।' 

बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि 'लोग अकसर मुझसे कहते रहते थे कि बीजेपी पार्टी मेरे पीछे है, जबकि यह सच नहीं है, मेरे पीछे सिर्फ जनता और भगवान का हाथ है।'
विज्ञापन


बता दें कि रजनीकांत ने कभी बीजेपी की नोटबंदी को सही ठहराया था लेकिन बाद में इसमें कई कमियां भी बताई थी।  वहीं, डीमके ने भी रजनीकांत को बीजेपी के समान विचारधारा रखने का वाला व्यक्ति बताया जिन्हें आरएसएस से भी जोड़ दिया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल 12 दिसंबर को रजनीकांत का 67 वां जन्मदिन है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें