बॉलीवुड के ऐक्टरों की जिंदगी में कुछ बातें अपने आप आ जाती है। जैसे नखरे दिखाना और अपने चाहने वालों के साथ बदतमीजी से पेश आना। लेकिन साउथ के सुपरसितारे रजनीकांत ऐसी नजीर हैं, जिनसे बॉलीवुड के सितारों को विनम्रता सीखनी चाहिए।
पिछले दिनों चेन्नई में रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कोचादाइयां’ का म्यूजिक रिलीज हुआ। रजनीकांत इस समारोह में मौजद एक-एक व्यक्ति को लेकर बहुत की उत्साहित थे। उन्होंने तमाम लोगों से आगे रह कर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। अपनी तमाम व्यस्तता के बीच वह आगे बढ़ कर सबसे मिल रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मौका ऐसा भी आया जब कई लोग रजनीकांत के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। अगर ऐसा किसी बॉलीवुड सितारे के साथ होता तो वह मौके से ही भाग खड़ा होता या फिर बहुत नखरे दिखा कर एक ग्रुप फोटो खिंचवा कर चल देता। लेकिन जब रजनी से लोगों ने कहा कि हम आपके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि ग्रुप फोटो क्यों!
आप लोग मेरे कार्यक्रम में आए हैं, मेरे मेहमान और मेरे प्रशंसक हैं। मैं आप सबके साथ अलग-अलग फोटो खिंचवाऊंगा। और फिर ऐसा ही हुआ। रजनीकांत ने अपनी हर चाहने वाले के साथ अलग फोटो खिंचवाया।
--