फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी पहचान कला से है’, राजकुमार राव का ट्रोलर्स को जवाब, इसलिए बढ़ाया था वजन; गांगुली की बायोपिक पर दी अपडेट

Mon, 16 Feb 2026 03:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao: बीते दिनों अभिनेता राजकुमार राव को उनके बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया गया था। अब अभिनेता ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। साथ ही वजन बढ़ाने की वजह भी बताई है और अपनी आगामी फिल्मों पर अपडेट भी दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
राजकुमार राव और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव की गिनती इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में होती है। वो अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उसी हिसाब से खुद में फिजिकली बदलाव भी लाते हैं। ऐसा वो ‘ट्रैप’ और ‘बोस’ जैसी फिल्मों के लिए भी कर चुके हैं। बीते दिनों एक्टर एक इवेंट में काफी साधारण लुक में नजर आए थे। चश्मा लगाए राजकुमार राव को देखकर कई यूजर्स ने उनके वजन को बढ़ा हुआ बताया था। तो वहीं कई ने कहा था कि वो बूढ़े होने लगे हैं। अब राजकुमार राव ने इशारों-इशारों में इन आलोचकों को जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने क्यों अपना वजन बढ़ाया था। वहीं राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की बायोपिक पर भी बड़ी अपडेट साझा की है।

राजकुमार ने बताया इसलिए बढ़ाया था वजन

विज्ञापन

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘निकम’ के लिए वजन बढ़ाया था। ‘निकम’ देश के मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और राजनेता उज्ज्वल निकम की बायोपिक है।

साथ ही अपनी पोस्ट में राजकुमार राव ने ये भी बताया कि अब वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। इसके लिए वो फिर से वजन घटाने पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा अपनी पोस्ट में राजकुमार राव ने अपनी उन फिल्मों का भी जिक्र किया, जिनके लिए उन्होंने कभी वजन घटाया, कभी बढ़ाया तो कभी अपने बालों के साथ प्रयोग किया।
विज्ञापन



मुझे प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल पसंद नहीं
अपनी पोस्ट की शुरुआत में राजकुमार ने लिखा, ‘मेरी पहचान मेरी कला से है।’ इसके बाद अभिनेता ने आगे लिखा, ‘मैंने अपनी अगली बायोपिक निकम की शूटिंग अभी-अभी पूरी की है और हां, इसके लिए मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े, जो मुझे बहुत पसंद हैं। मैं प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल नहीं करता। जब तक कि मैं अपनी मेहनत से मनचाहा लुक हासिल कर सकूं, जैसा कि मैंने निकम में किया है। चाहे वह वजन बढ़ाना हो, बूढ़ा दिखना हो (एक निश्चित उम्र का किरदार निभाने के लिए) या अपने बालों को पतला करना हो, जिसका मेरे हेयर स्टाइलिस्ट ने सख्त विरोध किया था।’

विज्ञापन

राजकुमार राव और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने फिजिकल प्रयोग करने से मना किया था
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि सभी ने मुझे ‘बोस’ के लिए भी आधा गंजा न होने और इतना वजन न बढ़ाने के लिए कहा था। ‘ट्रैप्ड’ के लिए खाना-पीना न छोड़ने और इतना वजन कम न करने या ‘श्रीकांत’ की शूटिंग के दौरान कैमरे बंद होने पर भी दृष्टिहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार न करने की सलाह दी थी।

‘निकम’ के लिए मुझे लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, अपने पसंदीदा आलू पराठे और बिरयानी खा रहा था। किरदार के अनुरूप दिखने के लिए किसी भी तरह के ग्लैमरस मेकअप का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। उम्मीद है कि जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे तो आपको मेरी सारी मेहनत नजर आएगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Rajpal Yadav: जमानत पर बाहर आएंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत; चुकाने पड़े इतने करोड़

सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए कम करेंगे वजन
आगे अपनी आगामी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता ने कहा, ‘अब बदलाव का दौर है। इन अतिरिक्त किलो को कम करने और गांगुली के अंदाज में ढलने का समय आ गया है। हमारे अपने दादा। मैं हमेशा आपको अपने काम से जोड़े रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक राजकुमार राव की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें