राजकुमार राव का पोस्ट
राजकुमार राव ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज 10 साल हो गए आप को गए हुए मां। पर आपकी कमी हर रोज खलती है। आपके दिए सिद्धांत मैं जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा।'
राजकुमार ने मां को बताया सबसे अच्छी दोस्त
राजकुमार राव ने आगे लिखा, 'हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको हमेशा बहुत गर्व महसूस कराऊं, क्योंकि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं। धन्यवाद, सबसे अच्छी मां होने के लिए और मेरी सबसे अच्छी दोस्त बने रहने के लिए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'
कब हुआ था राजकुमार की मां का निधन
आज राजकुमार राव की मां की पुण्यतिथि है। 10 साल पहले यानी 2016 में उनकी मां कमलेश यादव का निधन हो गया था। कथित तौर पर उस समय राजकुमार राव फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे।
सेलेब्स के पोस्ट
राजकुमार राव की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा ने लिखा, 'मां', हुमा कुरैशी ने लिखा, 'आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं', अर्चना पूरन सिंह, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, फरहान खान और गौरव गेरा ने राजकुमार की इस भावुक पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।