फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए गुडन्यूज, Oscar के लिए गई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'

Fri, 22 Sep 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
rajkumar rao
विज्ञापन
राजकुमार राव के लिए लगता है ये साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। आज रिलीज हुई उनकी फिल्म 'न्‍यूटन' के लिए अच्छी खबर आई है। बता दें कि अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर में जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- Newton Movie Review: 'बाहुबली' के बाद अब आई एक जबरदस्त फिल्म

दरअसल यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई है। इस फिल्म में दर्शकों को राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और अंजली पाटिल भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

खबरों की मानें तो 'न्‍यूटन' को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 'बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म' की श्रेणी के लिए भेजा जा रहा है।  सी. वी रेड्डी की अध्‍यक्षता वाले फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्‍मों में से राजकुमार राव की 'न्‍यूटन' को चुना है।

राजकुमार राव ने ऑस्कर में फिल्म के भेजे जाने पर खुशी जताते हुए इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्म को 22 सितंबर को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।   
  Very happy to share this news that #NEWTON is India's official entry to the #OSCARS this year. Congratulations team. — Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 22, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें