फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फन्ने खां' में ऐश्वर्या और अनिल के साथ काम करके खुश हैं राजकुमार राव, जाहिर की खुशी

Wed, 30 May 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fanny khan
विज्ञापन
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में  ऐश्वर्या एक सिंगर की भूमिका अदा कर रही है।
विज्ञापन


राजकुमार राव भी ‘फन्ने खां’ को लेकर खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया। 

फिल्म पर बात करते हुए राजकुमार राव ने बताया, 'फन्ने खां' काफी अच्छी बनी है। मैं फिल्म से बहुत खुश हूं।’ ये एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।

इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। ऐश्वर्या और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। ये डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें