फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर दिल वाले न देखें फिल्म 'स्त्री' का टीजर, डर के साए में है पूरा गांव

Wed, 06 Jun 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्त्री
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री' का पोस्टर और टीजर बुधवार को जारी किया गया। इस फिल्म में राजकुमार राव एक अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर बेहद डराने वाला लग रहा है। 

विज्ञापन


टीजर में एक साये के डर से हर घर के बाहर लिखा है, 'ओ स्त्री कल आना।' टीजर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, 'स्त्री के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं, बस सब कहते हैं आ रही है वो।
दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। फिल्म का टीजर पोस्ट करते हुए श्रद्धा ने लिखा है, '31 अगस्त, रात के अंधेरे में कोई तुम्हें ढूंढता आ रहा है। देखो कौन है।'
विज्ञापन

 



बता दें, श्रद्धा इन दिनों सानिया नेहवाल की जिंदगी पर बन रही बायोपिक फिल्म और शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, राजकुमार राव एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ 'मेंटल' और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'फन्ने खां' में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें