फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी को मिली जानलेवा धमकी

Fri, 26 Jul 2013 03:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को धमकी मिली है। राजकुमार संतोषी के मुताबिक फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर भी लिखायी है।
विज्ञापन


निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है। राजकुमार ने फिरोज नाडियावाल के खिलाफ धमकी देने का यह केस दर्ज कराया है।

खबरों के अनुसार राजकुमार संतोषी को फोन पर यह धमकी दी गई है। राजकुमार के मुताबिक उनके नौकर को फोन करके मेरे बारे में धमकी दी गयी। उस समय मैं घर पर नहीं था। पुलिस ने धारा 452 और 506 के तहत ये केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजकुमार संतोषी और फिरोज नाडियावाल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरे हैं। फिरोज नाडियावाल फिल्म निर्माता हैं जो राजकुमार संतोषी फिल्म निर्माण के साथ फिल्म निर्देशित भी करते हैं। अगले महीने राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें