फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf: फिल्म का प्रमोशन करने अदब के शहर पहुंचे राजकुमार राव और वामिका गब्बी, किन चीजों का लिया मजा

Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगले महीने राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी। इन दिनों ये दोनों कलाकार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। पिछले दिनों जयपुर में दिखे थे। सोमवार को राजकुमार राव और वामिका को अदब के शहर में देखा गया, यहां के लोगों ने इनका बढिया स्वागत किया। 
विज्ञापन
फिल्म 'भूल चूक माफ' का प्रमोशन करते राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव ने अब तक कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की हैं, ऐसा लगता है कि वह इस जॉनर के रंग में रंग गए हैं। जल्द ही अभिनेता की एक राेमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वह देश के अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और वामिका को लखनऊ में देखा गया।

विज्ञापन


ऑटो में बैठकर की शहर की सैर 
एक वायरल वीडियो में राजकुमार राव फूलों से सजे हुए ऑटो में बैठे दिख रहे हैं। लखनऊ की सैर इस ऑटो में दोनों ने की। वामिका और राजकुमार ने खूब पोज दिए और फोटो क्लिक करवाए। अपनी फिल्म के गाने पर वह नाचते नजर भी आए। 
 


मशहूर बॉस्केट चाट का लिया मजा 
राजकुमार राव और वामिका ने लखनऊ की मशहूर बॉस्केट चाट भी खाई। इस चाट की दुकान चलाने वाले शख्स ने भी दर्शकों से फिल्म देखने की गुजारिश की। राजकुमार राव और वामिका ने इस दुकान पर चाट का खूब मजा भी लिया। 
विज्ञापन

 
फिल्म में क्या कुछ अलग है 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की बात की जाए तो इसमें टाइम लूप का कॉन्सेप्ट है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। इस टाइम लूप से फिल्म का हीरो कैसे बाहर निकलता है, यही फिल्म की स्टोरी है। करण शर्मा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें