एक्टर राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'राब्ता' में नजर आएंगे। हालांकि इसमें वो कुछ ही देर के लिए दिखेंगे लेकिन उनका लुक काफी दमदार है। वहीं अब खबर है कि राजकुमार एक वेब सीरीज में भी दिखेंगे जो फ्रीडम फाइटर सुभाष चंद्र बोस पर आधारित है। इसके लिए राजकुमार काफी मेहतन करते नजर आ रहे हैं। किरदार की डिमांड पर उन्होंने अपना आधा सर मुंडवा दिया है।
सूत्रों की मानें तो राजकुमार इस रोल के लिए काफी सीरियस हैं और मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वो अपने लुक को किरदार से जोड़ना और दिलचस्प बनाना चाहते हैं। शो को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें वो सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और उनके परिश्रम को दिखाना चाहते हैं।
बोस के लुक को लेकर राजकुमार ने कहा, 'हमने पहले नक्ली बाल लगाकार कोशिश की थी लेकिन ये काम नहीं किया। बोस का किरदार निभाना एक जिम्मेदारी का काम है और इसके लिए मैं कुछ गलत नहीं करना चाहता था। हमने अचानक ही डासाइड किया कि रोल के लिए बाल मुंडवाना ही सही रहेगा।'
हालांकि उनके शुभचिंतकों ने ये भी कहा कि वो इस पर एकबार फिर विचार कर लें लेकिन राजकुमार अपना मन बना चुके थे और उनका कहना है कि ये उनके लिए कोई बड़ा बात नहीं है, उन्होंने वहीं किया जो करना चाहिए था।
राजकुमार जल्द ही फिल्म 'बहन होगी तेरी' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ श्रुति हसन हैं।