फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maalik: 'मालिक' का BTS Video वायरल, नामुमकिन गाने में रोमांस करते दिखे राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर

Wed, 18 Jun 2025 05:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkumar Rao Manushi Chhillar Naamumkin Song BTS Video: मालिक का फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। आज फिल्म से नामुमकिन गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
 
विज्ञापन
फिल्म मालिक - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशन डायरेक्टर पुलकित की फिल्म 'मालिक' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। आज फिल्म के सेट से नामुमकिन गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें राजकुमार और मानुषी का रोमांटिक अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

मालिक का बीटीएस वीडियो
राजकुमार राव ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'maalik' का एक शानदार बीटीएस वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'जो आपने सुना वह जादू था, इसे घटित करने के लिए क्या किया गया, यहां बताया गया है। नामुमकिन गाना रिलीज हो चुका है।' आगे राजकुमार ने लिखा, 'मालिक से मिलने आ जाना 11 जूलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में...' मालिक के इस बीटीएस वीडियो पर फैंस लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म मालिक
निर्माता कुमार तौरानी और जय शेवाक्रमानी ने अपनी आने वाली फिल्म, मालिक, का शीर्षक राजकुमार राव के जन्मदिन पर जारी किया था। राजकुमार राव इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगी। 'स्त्री 2' की भारी सफलता के बाद राजकुमार 'मालिक' से एक गैंगस्टर के किरदार के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें: Karan Deol: 'हैप्पी एनिवर्सरी लव', करण देओल ने पत्नी दृशा के लिए लिखा प्यारा नोट, पिता सनी ने भी दी शुभकामनाएं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें