फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तीसरे सुपरस्टार खान के साथ काम करने वाले हैं राजकुमार हिरानी? सलमान को लेकर फिल्ममेकर ने कही ये बात

Thu, 27 Aug 2026 09:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या वह आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद क्या सलमान खान के साथ काम करना चाहेंगे। जानिए इस पर फिल्ममेकर ने क्या कहा है? 
विज्ञापन
सलमान खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इनमें संजय दत्त के साथ 'मुन्ना भाई' फ्रैंचाइजी, रणबीर कपूर के साथ 'संजू', आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' और शाहरुख खान के साथ 'डंकी' शामिल हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड के दो खान- आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद, अब फैंस हिरानी को तीसरे  खान, सलमान खान के साथ काम करते देखने के लिए बेताब हैं।

सलमान खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : एएनआई
दिलचस्प होगा सलमान और हिरानी का साथ में काम करना
अगर हिरानी और सलमान कभी साथ आते हैं, तो उनका साथ काम करना बहुत खास होगा क्योंकि हिरानी का बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ काम करने का रिकॉर्ड शानदार रहा है और दर्शक भी लंबे समय से इन दोनों को साथ काम करते देखना चाहते हैं।

सलमान के साथ काम करने पर क्या बोले हिरानी?
हाल ही में राजकुमार हिरानी से इस बारे में पूछा गया कि क्या उनका सलमान खान के साथ काम करने का कोई इरादा है? इस पर उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में कहा...
  • मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा। 
  • ऐसा नहीं है कि हम मिले नहीं हैं। 
  • हम कुछ बार मिले हैं, लेकिन हमें कभी ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली जिस पर हमें लगा हो कि हम साथ काम कर सकते हैं। 
  • तो, अगर कभी ऐसा होता है, तो शायद...

शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : एक्स
सलमान ने पूरे किए 38 साल
खास बात यह है कि हिरानी ने सलमान के साथ संभावित सहयोग के बारे में 26 अगस्त, 2026 को एएनआई से बात की। यह वही दिन था जब बॉलीवुड सुपरस्टार, जिन्हें प्यार से 'भाईजान' कहा जाता है, ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे किए।
इस मौके पर, सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने एक खास सेलिब्रेशन वीडियो पोस्ट जारी किया, जिसमें उनके सबसे यादगार किरदारों, एक्शन और स्क्रीन पलों की झलक दिखाई गई और फैंस को पुरानी यादों में ले जाया गया।
पोस्ट में लिखा था, '38 साल। एक शानदार सफर। एक ऐसा नाम जो लोगों की भावना बन गया।'

राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के साथ पर्दे पर बनाई पहचान
सुल्तान, दबंग, बजरंगी भाईजान और टाइगर फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ, खान ने भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले और भरोसेमंद स्टार्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।
फिल्मों के अलावा, सलमान खान ने 'बिग बॉस' को होस्ट करके टेलीविजन पर भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। 2010 से, उनकी हाजिरजवाबी, कंटेस्टेंट्स के साथ भावनात्मक जुड़ाव और दमदार होस्टिंग स्टाइल ने इस शो को टीवी दर्शकों के बीच हमेशा पसंदीदा बनाए रखा है।
 
विज्ञापन

अरुणा ईरानी-कुकू कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कुकू कोहली के निधन पर जताया शोक
इस बीच सलमान खान ने मशहूर निर्देशक कुकू कोहली के निधन पर दुखा जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा 'कुकू जी को श्रद्धांजलि। अरुणा जी मैं आपके साथ हूं। भगवान आपको शक्ति दे।'
बता दें कि निर्देशक और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हो गया था। कल उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
 

Rest in peace Kuki ji , Aruna ji my heart goes out to u May God give u strength

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 26, 2026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें