फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिजास्टर है यह फिल्म’, जब एक निर्देशक ने की थी ‘मुन्ना भाई MBBS’ की आलोचना; राजकुमार हिरानी ने किया याद

Sat, 20 Jun 2026 01:34 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkumar Hirani On Munna Bhai MBBS: राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई MBBS’ को लेकर बात की। जानिए क्यों एक निर्देशक ने इस सफल फिल्म को बताया था डिजास्टर…
विज्ञापन
मुन्ना भाई एमबीबीएस पर बोले राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच राजकुमार हिरानी ने अपनी सफल फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' को लेकर बात की। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने फिल्म का ट्रायल शो देखने के बाद इसे डिजास्टर करार दिया था।

संजय दत्त को इस रोल में लेने पर किया था विरोध

विज्ञापन

संजय अरोड़ा से बात करते हुए राजकुमार ने बताया कि एक डायरेक्टर ने संजय दत्त जैसे फुल-फ्लेज्ड एक्शन हीरो को हॉस्पिटल में यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाने के उनके फैसले पर सवाल उठाया था। उन्होंने याद करते हुए कहा कि मुझे याद है कि जब फिल्म पूरी हो गई थी और हम उसका ट्रायल शो कर रहे थे, तो कुछ लोग उसे देखने आए थे, जिनमें एक डायरेक्टर भी शामिल थे।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा, 'आपने यह क्या किया है? आपने तो फिल्म का सत्यानाश कर दिया। संजय दत्त एक एक्शन हीरो हैं और आप उनके साथ हॉस्पिटल में सेट फिल्म बना रहे हैं? और आपने गाने भी यहीं शूट किए हैं।
विज्ञापन


कम से कम एक गाना तो किसी विदेशी लोकेशन पर शूट होना चाहिए था। यह एक रंगीन फिल्म होनी चाहिए थी। किरदारों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने होने चाहिए थे। यह क्या है? आपने तो सभी को हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म पहना दी है।'

राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों का रिएक्शन देखने थिएटर गए थे राजू
राजू हिरानी ने यह भी बताया कि फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए वह मुंबई के गैयटी गैलेक्सी थिएटर गए थे। जब गेटकीपर ने उन्हें 'थंब्स-डाउन' का इशारा किया, तो उन्हें बहुत निराशा हुई। निर्देशक ने कहा कि जब मैं अंदर गया, तो देखा कि थिएटर में सिर्फ 50 फीसदी सीटें ही भरी थीं।

तब मुझे समझ आया कि उसका मतलब था कि थिएटर ज्यादा भरा नहीं था और शो हाउसफुल नहीं था। एक टिकट बेचने वाले के लिए बस यही बात मायने रखती थी। लेकिन अंदर मैंने देखा कि दर्शक फिल्म का भरपूर मजा ले रहे थे। शाम तक कई थिएटरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लग गए थे।

राजकुमार हिरानी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी 'मुन्ना भाई MBBS' 
'मुन्ना भाई MBBS' राजकुमार हिरानी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सुनील दत्त की भी आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने असल जिंदगी में अपने बेटे संजय के पिता का किरदार निभाया था। अरशद वारसी और ग्रेसी सिंह की भी अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म कमर्शियल और क्रिटिकल तौर पर बहुत सफल रही और इसने 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। इस फिल्म के बाद 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' आया।

 

विज्ञापन

3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब
'3 इडियट्स' के सीक्वल में व्यस्त हैं राजकुमार हिरानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार हिरानी अभी अपनी एक और बड़ी फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखने में बिजी हैं। हाल ही में हुई बातचीत में फिल्ममेकर ने बताया कि फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी को सीक्वल में 'मिड-लाइफ क्राइसिस' से गुजरना होगा। फिल्म में शादी के बाद की लाइफ और बच्चों व पैरेंटिंग पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें