फिल्म निर्माता महावीर जैन इस बारे में कहते हैं, 'शो का उद्देश्य 140 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने के साथ मानवता की भावना पैदा करना है। फिल्म बिरादरी ऐसे कठिन वक्त में जीवन से लेकर रिश्ते, विशिष्टता, विश्वास, परिवार, प्रेम, सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण, तनाव, हानि, आध्यात्मिकता, आशा और साहस जैसे विषयों पर बातचीत करते हुए नजर आएगी।' गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री ने बड़े पैमाने पर दिहाड़ी श्रमिकों के लिए शुरू की गई मुहिम 'आई स्टेंड विद ह्यूमैनिटी' के लिए हाथ मिलाया था।